पूजा वर्मा
कक्षा 6
उच्च प्राथमिक विद्यालय नाऊमुण्डा
सुकरौली, कुशीनगर
बिल्ली और चूहा
एक जंगल के पास एक घर था, उस घर में बिल्ली रहा करती थी। बिल्ली के घर में अलमारी, कुर्सी और मेज था।
एक दिन बिल्ली अपने काम से बाहर चली गई तो उस घर में चूहा आया। चूहा बहुत चालाक था। बिल्ली अपने लिए खाना रखती थी और चूहा वह खाना चुरा कर खा जाता था। एक दिन बिल्ली जब बाहर से आई तो उसने देखा उसका खाना गायब था। उसने कहा 'अरे मेरा खाना कहाँ है?'
अगले दिन फिर बिल्ली जब बाहर चली गई तो चूहे ने बिल्ली का खाना खा लिया। बिल्ली ने सोचा कि मेरे घर में कौन है जो मेरा खाना खा लेता है। उसके दिमाग में एक तरकीब आई। एक दिन बिल्ली ने कहा 'अरे मैं बाहर जा रही हूँ।'
बिल्ली झूठ में ही नाटक करके घर से बाहर गई और अपने दरवाजे से अंदर देख रही थी। तभी उसने देखा कि चूहा आया और बिल्ली का खाना खाने लगा। बिल्ली ने झट से चूहे पर हमला कर दिया और उसे खा गई। अब बिल्ली फिर अपने घर में खुशी-खुशी रहने लगी।
दिव्या कन्नौजिया
कक्षा 5
उच्च प्राथमिक विद्यालय नाऊमुण्डा
सुकरौली, कुशीनगर
बारिश और रानी
यह बारिश की कहानी है। आपको मालूम है कि सफेद बादल और काले बादल में क्या अंतर है?
सफेद बादल बारिश नहीं करते। काले बादल बहुत तेज बारिश करते हैं। कभी किसी का छाता उड़ जाए, कभी किसी का कपड़ा उड़ जाए, और तो और, कभी-कभी बाढ़ भी आ जाती है।
एक छोटी सी लड़की थी। उसका नाम था रानी। वह छाता लेकर सब्जी लाने जा रही थी। उस समय बारिश हो रही थी। तभी उसने सामने देखा कि एक और लड़की उसके आगे-आगे जा रही थी। उस लड़की के पास छाता नहीं था। रानी ने उसे अपने छाते में छुपा लिया। फिर दोनों साथ-साथ सब्जी लेने चली गईं।
सुधा सिंह
कक्षा 4
उच्च प्राथमिक विद्यालय नाऊमुण्डा
सुकरौली, कुशीनगर
ऋषि और दोस्त
एक गाँव में दो दोस्त रहते थे। उनका नाम मोहन और सोहन था।
एक दिन वह दोनों एक जंगल में गए तो देखा वहाँ एक गुफा थी। उस गुफा में एक ऋषि जी तपस्या कर रहे थे। वे दोनो दोस्त ऋषि जी के पास गए और उन्होने ऋषि जी को प्रणाम किया और फिर ऋषि जी से पूछा कि आप इस जंगल में क्यों रहते हैं? और तपस्या क्यों करते है?
फिर ऋषि जी ने बताया कि वे वहाँ तपस्या इसलिए करते हैं कि उन्हें कुछ वरदान प्राप्त हो सके।
उसके बाद वे दोनो घर के लिए निकल पड़े। जाते वक्त उन्होंने पेड़ो से फल लिए। ऋषि जी को प्रणाम किया और फिर खुशी-खुशी घर चले गये।
साधना यादव
कक्षा 5