सबसे प्यारी मेरी दादी
लोरी मुझे सुनाती दादी
मुझको खूब खिलाती दादी
थपकी दे सुलाती दादी
मेरे घर है एक छाता
वह मेरे मन को भाता
धूप हो या बारिश हो
सबसे यह मुझे बचाता
जब भी मैं बाहर जाता
साथ में छाता ले जाता
फिर जब वापस घर आता
छाता रखकर मुस्काता
प्रीति आज स्कूल नहीं आई
कर रही थी गेहूँ की कटाई
साथ थे उसके मम्मी-पापा
और छोटे बहन और भाई
शाम को सारा गेहूँ कट गया
तब जाकर वह घर आई
अगले दिन फिर काम बहुत था
करनी थी गेहूं की ढुलाई
कब बीतेगा काम ये भैया
कब हम कर पाएंगे पढ़ाई