गुरुवार, 31 मार्च 2022

नन्हे हाथों की कलाकारी

 कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय जंगल तिनकोनिया नम्बर- 3

चरगावां, गोरखपुर के कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों द्वारा मिट्टी से बनाई गई मनमोहक कलाकृतियाँ









दो ग्वाले

 किसी गांव में दो दोस्त रहते थे। वे दोनों ग्वाला थे। वे एक साथ ही व्यापार करने जाते थे और साथ ही वापस घर लौटते थे। 


एक दिन जब वे दोनों जा रहे थे तब रास्ते में उन्हें एक बीमार व्यक्ति दिखा। उसने ग्वालों से कहा- 'बेटा मुझे बहुत तेज भूख लगी है। क्या तुम मुझे कुछ खाने के लिए दोगे?'

 ग्वाले ने अपनी बाल्टी में से एक लीटर दूध निकालकर उस बीमार व्यक्ति को दे दिया। तब उस व्यक्ति ने उन्हें 'बहुत-बहुत धन्यवाद' कहा। दोनों दोस्त घर लौट आए।


अगले दिन जब वे दोनों बाजार जा रहे थे तो उस स्थान पर जाकर देखा, वहाँ वह बीमार आदमी नहीं था। वे दोनों अपने काम पर चले गए। कुछ देर बाद वह व्यक्ति उस स्थान पर आ गया और शाम होने का इंतजार करने लगा। शाम को जब दोनों दोस्त घर लौट रहे थे तब उस व्यक्ति ने उन्हें बुलाकर कहा- 'बेटा दूध का मूल्य रख लो। कल मेरी तबीयत ठीक नहीं थी और मुझे बहुत भूख लगी थी। तुमने मुझे दूध दिया उसका बहुत-बहुत आभार।'


 ग्वाले ने कहा- 'बाबा मैं दूध का मूल्य नहीं लूँगा। आप रख लीजिए। आपकी मदद करना तो हमारा कर्तव्य था।'

 उस व्यक्ति ने दोनों दोस्तों को आशीर्वाद दिया फिर वे दोनों अपने अपने घर चले गए।





पूजा वर्मा

कक्षा 6

उच्च प्राथमिक विद्यालय नाऊमुण्डा

सुकरौली, कुशीनगर

सोमवार, 28 मार्च 2022

Good luck party

 Prize distribution and good luck party to class 5th for their bright future ahead.


PP NAUMUNDA

SUKRAULI, KUSHINAGAR



रविवार, 27 मार्च 2022

होली का दिन (डायरी)

 आज सुबह मैं होली खेल रहा था। मुझको अकेले खेलने में मजा नहीं आ रहा था। पापा भी होली खेलने चले गए थे। खेलते समय मेरी पिचकारी भी टूट गई थी, तब फूलमती मेरे लिए नई पिचकारी लेने गईं।

 मैं खाना खाने बैठ गया। तभी पापा आए और मुझे ले गए। सड़क पर हम थोड़ी दूर ही चले थे तभी कुछ बच्चों ने मुझे घेर लिया और मेरे ऊपर पानी फेंकने लगे और मुझे गुलाल भी लगाए। गुलाल मेरे मुँह में घुस गया। मैं घर आ गया। घर आने के बाद मैं पिचकारी में रंग भर कर डालने गया। वहाँ पर भी दो-तीन लोगों ने मुझ पर गुलाल लगाया।


 अपना रंग खरीद कर अकेले होली खेलने में मजा नहीं आता है। सड़क पर निकलो और कोई पानी ही फेंक दें तो बहुत मजा आता है।


-आरव मिश्रा