गुरुवार, 28 अप्रैल 2022

आम की टोकरी


दादी आई दादी आई

 लिये आम की टोकरी,

 हमें बुलाई, हमें बुलाई 

लिये आम की टोकरी।


कच्चे कच्चे हरे-हरे

 खट्टे-खट्टे बड़े-बड़े,

देकर आई पूरा दाम

 दादी लाई कच्चे आम।


पके पके पीले-पीले

 मीठे-मीठे बड़े रसीले, 

देकर आई पूरा दाम 

दादी लाई पके आम।


आओ रीमा आओ मोहन

 आओ गीता आओ सोहन, 

और नहीं अब कोई काम

 आओ मिलकर खाएं आम।

मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

सूर्य और चाँद

 पूजा वर्मा

कक्षा 6

उच्च प्राथमिक विद्यालय नाऊमुण्डा

सुकरौली, कुशीनगर



गुरुवार, 31 मार्च 2022

नन्हे हाथों की कलाकारी

 कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय जंगल तिनकोनिया नम्बर- 3

चरगावां, गोरखपुर के कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों द्वारा मिट्टी से बनाई गई मनमोहक कलाकृतियाँ









दो ग्वाले

 किसी गांव में दो दोस्त रहते थे। वे दोनों ग्वाला थे। वे एक साथ ही व्यापार करने जाते थे और साथ ही वापस घर लौटते थे। 


एक दिन जब वे दोनों जा रहे थे तब रास्ते में उन्हें एक बीमार व्यक्ति दिखा। उसने ग्वालों से कहा- 'बेटा मुझे बहुत तेज भूख लगी है। क्या तुम मुझे कुछ खाने के लिए दोगे?'

 ग्वाले ने अपनी बाल्टी में से एक लीटर दूध निकालकर उस बीमार व्यक्ति को दे दिया। तब उस व्यक्ति ने उन्हें 'बहुत-बहुत धन्यवाद' कहा। दोनों दोस्त घर लौट आए।


अगले दिन जब वे दोनों बाजार जा रहे थे तो उस स्थान पर जाकर देखा, वहाँ वह बीमार आदमी नहीं था। वे दोनों अपने काम पर चले गए। कुछ देर बाद वह व्यक्ति उस स्थान पर आ गया और शाम होने का इंतजार करने लगा। शाम को जब दोनों दोस्त घर लौट रहे थे तब उस व्यक्ति ने उन्हें बुलाकर कहा- 'बेटा दूध का मूल्य रख लो। कल मेरी तबीयत ठीक नहीं थी और मुझे बहुत भूख लगी थी। तुमने मुझे दूध दिया उसका बहुत-बहुत आभार।'


 ग्वाले ने कहा- 'बाबा मैं दूध का मूल्य नहीं लूँगा। आप रख लीजिए। आपकी मदद करना तो हमारा कर्तव्य था।'

 उस व्यक्ति ने दोनों दोस्तों को आशीर्वाद दिया फिर वे दोनों अपने अपने घर चले गए।





पूजा वर्मा

कक्षा 6

उच्च प्राथमिक विद्यालय नाऊमुण्डा

सुकरौली, कुशीनगर